लॉकडाउन: केरल में फंसे है गोरखपुर जिले के कई लोग, लगा रहे हैं मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जंगल कौड़िया ब्लाक के उतरा शोध गांव के 50 से अधिक मजदूर रोजी रोटी की तलाश में घर बार छोड़कर केरल गए थे। कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन में ये लोग फंस गए हैं। ऐसे में वे मदद की गुहार लगा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर पेंट पॉलिश का काम करते हैं। लॉकडाउन होने के बाद जो कुछ भी पैसा था वह 2-3 दिन में ही खत्म हो गया है। इन लोगों ने अपना एक वीडियो अपने परिजनों को भेजा है, जिसमें उन्होंने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है।

इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो हर कोई परेशान हो उठा गया। घर के लोग नेताओं से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो ग